प्रचार-प्रसार मंत्री जवाहर यादव ने जूस पिलाकर समाप्त करवाई प्रोफेसरों की हड़ताल

पिछले 10 दिनों से जारी चयनित सहायक हिंदी प्रोफेसरों की क्रमिक भूख हड़ताल आज 11वें दिन खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पूर्व ओएसडी और वर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रचार- प्रसार मंत्री जवाहर यादव ने जूस पिलाकर कर सभी प्रोफेसरों की क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त करवायी है। सहायक हिंदी प्रोफेसरों को सम्बोधित करते हुए जवाहर यादव ने कहा कि सरकार महाधिवक्ता कार्यालय के माध्यम से सभी कानूनी अड़चनों को दूर करने का प्रयास करेगी। इसके साथ ही जवाहर यादव ने भूख हड़ताल पर बैठे प्रोफेसरों को शीघ्र ही नियुक्ति करवाने का पूर्ण आश्वासन दिया।
इसके बाद सभी प्रोफेसरों ने सरकार पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हमें सरकार पर पूरा भरोसा है कि सरकार हमारी पैरवी कर जल्द नियुक्ति देगी और इसी भरोसे के साथ हम आज अपना अनशन खत्म कर रहे हैं। इसके बाद जवाहर यादव ने जूस पिलाकर हिंदी प्रोफेसरों की क्रमिक भूख हड़ताल समाप्त करवायी।

More videos

See All