कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर राहुल बोले हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था का आईना, सीएम खट्टर ने कहा मुझे जानकारी नहीं

हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा ‘’फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे।‘’
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जब कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हत्या का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। 

More videos

See All