चमकी बुखार का हंगामा दिल्ली पहुंचा, यूथ कांग्रेस का हर्षवर्धन के घर पर प्रदर्शन

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के आवास के बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार में चमकी बुखार से सैकड़ों बच्चों की मौत के खिलाफ किया गया है।

इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने पहुंची दिल्ली पुलिस से उनकी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। आपको बताते जाए कि बिहार में चमकी बुखार से लगभग 150 से अधिक बच्चों की जान चली गई है।

More videos

See All