बजट सत्र: राजस्थान विधानसभा में कार्यवाही शुरू

राजस्थान की कांग्रेस सरकार का पहला बजट सत्र आज से प्रारंभ हो गया है। यह सत्र ग्यारह बजे से शुरू हो गया है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया मौजूद हैं। बजट सत्र हंगामेदार रहने की उम्मीद है। किसानों की आत्महत्या, अलवर के थानागाजी में दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मंत्रियों और अधिकारियों के बीच मतभेद, बिजली एवं पानी की समस्याओं को लेकर अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर रहने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री संभवतया 8 या 10 जुलाई को विधानसभा में बजट पेश करेंगे। विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में जोशी ने मंत्रियों के शून्यकाल में विधानसभा में मौजूद रहने और मूल प्रश्नकर्ता द्वारा दो ही पूरक प्रश्न पूछे जाने की हिदायत दी।

More videos

See All