हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या

 फरीदाबाद में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात सेक्टर-9 स्थित पीएचसी जिम के बाहर की है, जहां वे प्रतिदिन एक्सरसाइड करने के लिए आते थे। 
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी को अज्ञात बदमाशोें ने उस समय गोली मार दी जब वे जिम में एक्सरसाइज करने आने की कड़ी में अपनी गाड़ी से उतरने ही वाले थे। उन्हें तत्काल नजदीक के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी कुछ देर बात मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर 12 गोलियों के खोखे मिले हैं।

More videos

See All