सरकार ने नगर निगम से अंबाला छावनी को किया बाहर

हरियाणा में मनोहर सरकार ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्वाचन क्षेत्र अंबाला छावनी को अंबाला नगर निगम से बाहर कर दिया है। अब अंबाला छावनी को पहले की तरह नगर परिषद का दर्जा मिलेगा। नगर निगम में बचे अंबाला शहर के साथ अब आसपास के 12 गांवों को मिलाकर अंबाला शहर का दर्जा नगर निगम का रखा जाएगा।
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि सोमवार को जारी किए गए कैबिनेट एजेंडे में नगर निगम का मुद्दा शामिल नहीं था। लेकिन बैठक के दौरान ही यह मामला कैबिनेट एजेंडे में शामिल किया गया। निकाय विभाग के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया।

More videos

See All