झारखंड में फिर भीड़ हिंसा: रिहाई से 10 दिन पहले जेल के अंदर कैदी की पीट-पीट कर कर हत्या

झारखंड से एक और भीड़ हिंसा (मॉब लिंचिंग) की घटना हुई है। इस बार जेल के अंदर एक सजायाफ्ता कैदी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना घाघीडीह केंद्रीय कारागार के अंदर मंगलवार को हुई। कैदियों के एक गुट ने दहेज उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा काट रहे मनोज सिंह की पीट-पीट कर मार डाला। मनोज के पिता के अनुसार वह 10 दिन में रिहा होने वाला था।
पूर्वी सिंहभूम जिले के सीनियर एसपी अनूप बिरथेरे ने बताया कि मनोज सिंह को पंकज दुबे गिरोह के कुछ कैदियों ने पीटा। घटना तब हुई जब मनोज सिंह ने गिरोह से जुड़े कुछ कैदियों की पिटाई की, जिसके जवाब में गिरोह के सदस्यों ने सिंह को मार डाला।

एसएसपी ने बताया कि एक कैदी सुमित सिंह भी झड़प में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे यहां महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छह से ज्यादा अन्य घायल कैदियों का जेल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

More videos

See All