CM नीतीश ने शुरू की बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली 2019, ...जानें किस प्रकार की शिकायतों का होगा निबटारा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली-2019 के क्रियान्वयन की शुरुआत की. इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, मुख्य सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली-2019 के तहत राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मियों की शिकायतों का निवारण दो माह के अंदर किया जायेगा. नयी प्रणाली के तहत सेवारत कर्मियों के सेवा मामलों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवांत लाभों की स्वीकृति तथा भुगतान से संबंधित शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निवारण किया जायेगा.

More videos

See All