बीजेपी विधायक पर लगे रिश्तदारों के जरिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने के आरोप, जानिये

भारतीय जनता पार्टी के विधायक नरेश कौशिक पर एक बार फिर से रिश्तदारों के जरिये सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप लगा है। करीब 2 करोड़ रुपए कीमत की ये जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण है। मेला ग्राउन्ड के नाम से मशहूर रही ये जमीन हालिया अम्बेडकर खेल स्टेडियम के साथ लगती है।
पूर्व विधायक एसोसिएशन के अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने बाकायदा प्रैस कांफ्रेंस कर ये आरोप भाजपा विधायक पर लगाया है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री खसरा नम्बर 676बटा 2 की करवाई गई है, जबकि कब्जा 675 बटा 1 और 674 बटा 1 में करवाया गया  है। ये दोनों खसरा नम्बर पहले पंचायत विभाग के होते थे, जो बाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अधिग्रहित कर लिये थे।
खसरा नम्बर 657 बटा 1, 675 बटा 2 और 674 बटा 1 की हालिया मलकियत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है। नफे सिंह राठी का आरोप है कि बीर बरकताबाद के रहने वाले सुरेन्द्र जो कि भाजपा विधायक नरेश कौशिक के रिश्तेदार हैं, वो कब्जा कर रहे हैं और वो भी नरेश कौशिक की मदद से। नफे सिंह राठी ने मुख्यमंत्री को चिठ्ठी लिखकर कब्जा रूकवाने और दोशियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर शहर में प्रर्दशन करने की चेतावनी भी दी गई है।

More videos

See All