श्री गुरु गोबिंद सिंह पर भगवंत मान की टिप्पणी से विवाद, शिअद ने कहा- माफी मांगें

संसद में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की तुलना मनुष्य से करने पर आप सांसद भगवंत मान फिर विवादों में घिर गए हैं। शिरोमणि अकाली दल ने इस पर सख्त आपत्ति जताते हुए भगवंत मान की निंदा की है। शिअद ने मान को तुरंत माफी मांगने को कहा है।
शिअद नेता व पूर्व मंत्री महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कितने दुख की बात है कि भगवंत मान ने कहा कि सिखों के 300 साल के इतिहास में सिर्फ दो ही नेता हुए हैं- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और सरदार भगत सिंह। उन्होंने कहा कि इस बयान ने पूरी दुनिया में रह रहे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्हें इससे गहरा आघात लगा है कि मान ने बड़ी लापरवाही से गुरु साहिब की तुलना एक मनुष्य से कर दी।

More videos

See All