हरियाणा में इनेलो के ये दो विधायक बीजेपी में शामिल, जानिए

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें दो वर्तमान विधायक, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन समेत वरिष्ठ लोग भाजपा में शामिल हुए। इसमें जुलाना विधायक परमिंदर सिंह ढुल, नूंह विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन रोहतक एवं वर्तमान जेजेपी जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली को पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया गया।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सभी को कार्यकर्ता के नाते भरपूर मान-सम्मान दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में इन नेताओं के शामिल होने से मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बोले कि भाजपा परिवार निरन्तर बढ़ रहा है, इनेलो के दोनों विधायक, जेजेपी रोहतक जिलाध्यक्ष धर्मपाल मकड़ौली एवं उनके कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का लगातार परिवार बढ़ रहा है। 2014 के बाद केंद्र, प्रदेश में बनी भाजपा सरकार। खट्टर ने कहा कि भाजपा ने लगातार एक के बाद बड़ी सफलताएं हासिल की है। गुरुग्राम, फरीदाबाद निगम, 5 निगम चुनाव, जींद उपचुनाव और 10 की 10 लोकसभा सीटें बड़े अंतर से जीती हैं।

More videos

See All