श्रीनगर पूर्व पालिका अध्यक्ष समेत चार भाजपा से निष्कासित

  श्रीनगर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल जैन और उनकी पत्नी समेत चार लोगों को भाजपा ने निष्कासित कर दिया। दंपती पर पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप हैं। इनमें से दो पर निकाय के लिए इनदिनों चल रही चुनाव प्रक्रिया में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कार्रवाई की गई। 
भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र ङ्क्षसह बिष्ट के अनुसार पालिका के पूर्व अध्यक्ष की पत्नी पूर्णकला जैन को निकाय चुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लडऩे के चलते छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। उनके पति पर पार्टी विरोधी गतिविधि के मद्देनजर कार्रवाई की गई।
जिलाध्यक्ष के अनुसार वार्ड सभासद पद के लिए पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लडऩे के आरोप में अनीता भारती और उनके पति पीताम्बर भारती को भी भाजपा से छह साल के लिए लिए निष्कासित किया गया है। 
 

More videos

See All