मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि, CM गहलोत ने की घोषणा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के जसोल कस्बे में रविवार को रामकथा के दौरान आंधी-बारिश से पाण्डाल गिरने से हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जोधपुर के संभागीय आयुक्त बी.एल. कोठारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

गहलोत ने इस हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबन्धन एवं चिकित्सा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों एवं उपचार के लिए उचित निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश प्रदान किए हैं। हादसे में घायलों को भी अधिकतम 2 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी।

गहलोत ने इस दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।

More videos

See All