यादव समाज के नेता नहीं रहे अखिलेश यादव

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे यादव समाज के नेता नहीं हैं। वे यूपी के कुछ हिस्सों में यादव समाज के नेता बनकर रह गए हैं। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी की जनता ने सपा-बसपा गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। अब आने वाले 50 साल तक इनका यूपी में कोई भविष्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के समर्थन के कारण ही भाजपा को लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्र में पूर्ण बहुमत मिला। उपमुख्यमंत्री लखनऊ के विश्वसरैया प्रेक्षागृह में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा व बसपा ने पिछड़े वर्ग को कभी सम्मान नहीं दिया बल्कि उनका शोषण किया। जो भी सम्मान देगा पिछड़ा वर्ग उसके लिए अपनी जान भी दे देगा।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग ने जिस तरह 2014, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया इसी तरह आने वाले उपचुनाव में भी भाजपा का साथ देगा। समारोह में मंच के पीछे लगाई गई होर्डिंग में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की फोटो नहीं है बल्कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है।

 

More videos

See All