येदियुरप्पा ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार से मांगा इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.एस.येदियुरप्पा ने मध्यावधि चुनाव के अनुमान को खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि आंतरिक मतभेदों के कारण कांग्रेस और जनता दल (सेकुलर) की गठबंधन सरकार अधिक समय तक नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि यदि वे लोग सरकार नहीं चला पा रहे हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिये।
येदियुरप्पा ने कहा, ''मैं पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के नाते स्पष्ट कह चुका हूं। हमारे पास 105 विधायक हैं। कांग्रेस-जनता दल (सेकुलर) के 20 से अधिक विधायक असंतुष्ट चल रहे हैं। यदि आपके पास प्रशासन चलाने की क्षमता नहीं है, तो इस्तीफा दे दीजिये।" उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य के मतदाता विधानसभा चुनाव के महज 13 महीने बाद पुन: चुनाव के लिये तैयार नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, ''स्वार्थ के कारण इस तरह के निर्णय लेना ठीक नहीं है। इस्तीफा दीजिये और घर जाइये, हम सरकार चला लेंगे। मैं यह पहले भी कह चुका हूं।" येदियुरप्पा ने कहा, मेरे अनुसार अपने आंतरिक मतभेदों के कारण यह सरकार लंबे समय तक नहीं चलने वाली है।
 

More videos

See All