15 अगस्त के बाद मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष

उत्तराखंड में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष 15 अगस्त के बाद मिलेगा। यही नहीं, केंद्रीय स्तर पर जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की तर्ज पर यहां भी किसी वरिष्ठ पार्टी नेता को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
सूत्रों की मानें तो इस सिलसिले में गंभीरता से विचार हो रहा है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्व में भाजपा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। भट्ट के नैनीताल से सांसद चुने जाने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। 
इस बीच पार्टी ने राज्य में पार्टी के चुनाव कराए जाने के मद्देनजर छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहले सदस्य बनाने के बाद मंडल, जिला इकाइयों और फिर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। 11 अगस्त तक सक्रिय सदस्य भी चुने जाने हैं। 

More videos

See All