सीएम मनोहर लाल बोले- 20 हजार नौकरी निकालेगी सरकार, अपराधियों को नहीं राजनीतिक संरक्षण

प्रदेश में 20 हजार सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। विभागों से इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। 11 हजार नौकरियों के लिए तो कर्मचारी चयन आयोग शेड्यूल भी जारी कर चुका है। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में विस चुनाव की तैयारियों को लेकर मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में कही। 
सीएम ने कहा कि भाजपा ने विस चुनाव की तैयारियां तीन माह पहले शुरू कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, महामंत्री संजय भाटिया, महामंत्री संदीप जोशी व वेदपाल एडवोकेट के साथ मीटिंग में तैयारियों की चर्चा की गई। तय हुआ कि पन्ना प्रमुखों की लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका को देखते हुए दोबारा से मीटिंग की जाएंगी।
कार्यकर्ता 290 पन्ना प्रमुखों की मीटिंग लेकर रिपोर्ट तैयार करेंगे। संगठन में बदलाव किया जाए। साथ ही प्रदेश में 1 से 10 जुलाई तक मंडल व जिला स्तर पर मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मानसून के तुरंत बाद 20 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश में यात्राएं शुरू की जाएंगी। हालांकि इस पर अभी आखिरी निर्णय होना बाकी है। 

More videos

See All