झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार पर आरोप गठित, जानिए क्या है मामला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार और कांग्रेस नेता फिरोज खान के खिलाफ छह वर्ष पुराने मामले में अदालत में आरोप गठित किया गया। आरोप गठन शुक्रवार को जमशेदपुर कोर्ट के प्रथम श्रेणी न्य‍ायिक दंडाधिकारी सत्यभामा की अदालत में हुआ।
मामला 27 अक्टूबर 2013 का है। तब डॉ अजय कुमार और फिरोज झारखंड विकास मोर्चा में थे। तब एनएच 33 की दुर्दशा को लेकर आंदोलन किया गया था और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर के मानगो पारडीह चौक को जाम कर दिया था।
इसके बाद मानगो अधिसूचित क्षेत्र समिति के स्पेशल अफसर सुशील कुमार के बयान पर सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया था। बाद में उपचुनाव में डॉ अजय कुमार झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से सांसद चुने गए। डॉ अजय कुमार बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए और अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

More videos

See All