अक्टूबर तक बदल जाएगा हिमाचल भाजपा का चेहरा, बहने लगी बदलाव की बयार

देश में सत्ता के शीर्ष पर पहुंची भाजपा का अब हिमाचल में भी चेहरा बदलेगा।हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले जेपी नड्डा के पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद अब यहां भी बदलाव की बयार बहने लगी है। संगठनात्मक चुनाव का बिगुल बज गया है। अभी सदस्यता पर जोर रहेगा। इसके बाद बूथ से लेकर राज्य कार्यकारिणी के चुनाव होंगे।
हिमाचल में अक्टूबर तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इस अहम ओहदे के लिए तलबगार सियासी गोटियां फिट करने में जुट गए हैं। सियासत के जानकारों के अनुसार इस पद के लिए क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश होगी। अनुराग ठाकुर के वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री बनने से धूमल खेमा फिर सक्रिय होने लगा है। संगठनात्मक चुनाव में यह गुट दखल दे सकता है।
सरकार से संगठन में आए जेपी नड्डा पहले ही केंद्र में स्थापित नेता की छवि बना चुके हैं। अब कार्यकारी अध्यक्ष बनने से उनका सियासी कद और बड़ा हुआ है। वह भी चाहेंगे कि नया अध्यक्ष उनका सिपहसालर ही बने। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी चाहेंगे कि नया प्रदेशाध्यक्ष उनकी पंसद का बने ताकि संगठन और सरकार के बीच और बेहतर संवाद व तालमेल बनाया जा सकें।
 

More videos

See All