विकास के लिए ढेरों योजनाएं लेकर आया हूं, जनता के बीच रहकर करूंगा कार्य : निरहुआ

आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुकाबले भाजपा के प्रत्याशी रहे भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी को इसका क्रेडिट दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत की है। योग करने से लोग निरोग रहते हैं। शहर के जीडी ग्लोबल स्कूल में प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि लोकसभा के चुनाव में जिस तरह जनता में हमें वोट दिया, हम अपने को हारा नहीं मान रहे हैं। बावजूद इसके मैं आजमगढ़ के विकास के लिए जनता के बीच रहूंगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की मदद से जिले के विकास के लिए प्रयत्नशील रहूंगा।
बताया कि अभी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से आशीर्वाद लेकर आया हूं। निश्चित ही 2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ में कमल ही खिलेगा। गठबंधन के बहाने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर उन्‍होंने तंज कसा। कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि यह छलबन्धन बहुत दिनों तक नहीं चलेगा। चुनाव बाद वही हुआ और मायावती ने अपना समर्थन वापस ले लिया। लेकिन अभी भी अखिलेश यादव आशा में हैं और अपने केंद्रीय कार्यालय में मायावती का फोटो लगाए हैं। 
 

More videos

See All