तेजस्वी इस दिन लौट रहे हैं पटना! राजद ने लगाया कयासबाजी पर विराम

 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कहां हैं, ये प्रश्न इन दिनों बिहार के सियासी गलियारों से लेकर आम जनमानस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तेजस्वी कहां हैं? इसका जवाब तलाशने की कोशिश हर कोई कर रहा है, तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन, सटीक जवाब नहीं मिलने से संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि अब राजद ने तेजस्वी के जल्द पटना आने की खबर दी है। 
राजद विधायक शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव के गायब होने की जो बातें कही जा रही है, वह बिल्कुल गलत है। वे कहीं गायब नहीं हुए हैं, वो इसी देश में हैं और लगातार राज्य में हो रहे घटनाक्रम से अपडेट लेते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता पर जो लापरवाही का इल्जाम लगाया जा रहा है वो सही नहीं है। वो प्रदेश और पार्टी के लिए काफी गंभीर हैं।

More videos

See All