पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा के करीबी सुनील सिन्हा की 2.7 एकड़ जमीन अटैच

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। वर्ष 2010 के इस मामले में टीम ने कोड़ा के करीबी रहे विनोद सिन्हा के फुफेरेे भाई सुनील सिन्हा की चाईबासा स्थित अचल संपत्ति अटैच की। जब्त संपत्ति में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मतकमहातु गांव में 1.22 एकड़ की दो प्लॉट एवं 45 व 40 डिसमिल की दो प्लॉट (कुल 2.7 एकड़ जमीन) शामिल हैं। इन प्लॉट की बिक्री के लिए 17 सेल डीड बनाए गए थे, जिसे ईडी ने जब्त कर लिया। इसके बाद सभी जमीन पर भारत सरकार का बोर्ड लगाकर उसे सरकारी संपत्ति घोषित कर दी। रांची से गई चार सदस्यीय टीम ने वहां इश्तेहार भी चस्पा किया है। 
सूत्रों के अनुसार, सिन्हा बंधुओं की झारखंड समेत देश-विदेश में कई जगहों पर संपत्ति है। ईडी बारी-बारी से कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को अटैच कर रहा है। अब तक 260 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने की बात सामने आ रही है। 

More videos

See All