दिल्ली-NCR के लोगों का आज धर्म बना योग, 10 लाख लोग जुटे

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे भारत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार सुबह से योग किया जा रहा है। सूर्य देव ने अभी दस्तक भी नहीं दी थी कि शुक्रवार की सुबह चार बजे से ही पूरा दिल्ली एनसीआर योग के रंग में रंग गया। दिल्ली के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, सोनीपत में भी जगह-जगह योग शिविर लगाए गए हैं, जहां पर योग के आसन कर रहे हैं। 
राजपथ से लेकर दिल्ली के विभिन्न पार्कों तक में तकरीबन 10 लाख लोग एक साथ योगाभ्यास कर रहे हैं। इसके लिए आयुष मंत्रालय, नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) व केंद्रीय विभागों के साथ ही भाजपा ने खास इंतजाम किए हैं।
दिल्ली का मुख्य आयोजन इंडिया गेट पर व सबसे बड़ा आयोजन लाल किले में हो रहा है। यहां एक साथ लगभग 50 हजार लोग योग कर रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा दिल्ली के आठ स्थानों पर योग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सैकड़ों अन्य आयोजन हो रहे हैं। अकेले भाजपा द्वारा 300 स्थानों पर योग उत्सव का आयोजन किया गया है।
लाल क़िला में योगासन का विहंगम दृश्य। यहां, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के नेतृत्व में योग का आयोजन  हो रहा है  यहां ब्रह्माकुमारी के लोग भी योग कर रहे हैं। 

More videos

See All