राजस्थान सरकार ने 34 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की

राजस्थान सरकार ने पाकिस्तान से विस्थापित हुए अल्पसंख्यक समुदाय के 34 लोगों को राहत देते हुए भारतीय नागरिकता प्रदान की है। ये विस्थापित लंबे समय से प्रदेश के विभिन्न शहरों में रह रहे थे, लेकिन उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। इसकी वजह से इन्हें सरकारी योजनाओं को लाभ मिल पा रहा था  इनमें से बहुत सारे एक दशक से भी अधिक समय से प्रदेश में रह रहे है। अब इन लोगों को गृह विभाग ने नागरिकता देने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने निर्देश पर अब संबंधित जिलों के कलेक्टर अपने यहां रह रहे इन पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान करेंगे। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार बाड़मेर में 19, पाली में 10 और जालोर में 5 पाकिस्तानी विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है ।
नागरिकता देने के इन मामलों में लंबे समय से कई खामियां चली आ रही थी। उन तमाम खामियों को दूर कर लिया गया है। भारतीय नागरिकता मिलने पर इन्हें सरकारी योजनाओं को लाभ मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश में जनवरी से 17 जून तक ऐसे कुल 79 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।  

More videos

See All