International yoga day 2019: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक योगमयी हुई देवभूमि

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजधानी दून सहित प्रदेश भर के लोगों में भी उत्साह देखा गया। पहाड़ से लेकर मैदान तक देवभूमि योगमयी हो गई। इस मौके पर मौसम ने भी पूरा साथ दिया। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जिलों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में सुबह से पांच बजे से ही योग के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।     
योग से निरोग रहने के लिए सरकार से लेकर शासन-प्रशासन के अधिकारी, सरकारी-निजी संस्थान व आमजन पहले से तैयार थे। इसके तहत आयोजन स्थलों में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। 
राज्य सरकार की और से पवेलियन ग्राउंड में योगाभ्यास का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो सुबह सात बजे शुरू हुआ। 
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने योग शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा योग वसुदेव कुटुंभ की परिकल्पना को साकार कर रहा है। योग की सुविधा हर क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जिम में भी योग की व्यवस्था कराने को कहा, ताकि जिम के साथ साथ लोग योग कर सके।
योग शिविर में मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, डॉ धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उतपल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, समेत भाजपा के विधायक और मंत्री ने भाग लिया। 

More videos

See All