जेपी नड्डा की ताजपोशी पर बांटे लड्डू, दी बधाई

जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश में खुशी का माहौल है। भाजपा मंडल परागपुर के अध्यक्ष विनोद शर्मा व अमित सोनी सहित अन्य ने बधाई दी है। जेपी नड्डा को इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। जिला कांगड़ा के कई इलाकों में आज भी जेपी नड्डा की ताजपोशी पर लड्डू बांटे गए।

More videos

See All