हरियाणा में भाजपा का विकल्प बनने को जोर लगा रहा इनेलो, चलेगा ऐसे दांव

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) लड़खड़ाने के बाद अब संभलने की कोशिश में है।  इनेलो राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा का विकल्प बनने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। इसके लिए पार्टी ने सौ दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला तिहाड़ जेल लौटने से पहले संगठन के कील-कांटे दुरुस्त कर गए। अब बारी इनेलो विधायक दल के नेता अभय सिंह चौटाला की है। चौटाला अगले सौ दिन तक लगातार फील्ड में रहकर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला ने जिस तरह से संगठन में बदलाव किया है, उससे अभय सिंह चौटाला काफी मजबूत हुए हैं। इनेलो को शुरू से ही काडर बेस पार्टी माना जाता है। राज्य में ऐसा पहली बार नहीं हुआ, जब इनेलो बिखराव का शिकार हुआ। मगर हर बार काडर बेस कार्यकर्ताओं के बूते फिर से खड़ी हो गया।

More videos

See All