हुड्डा और तंवर की लड़ाई में सैलजा की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, कांग्रेस बड़ा कदम उठाने की तैयारी में

हरियाणा के कांग्रेस दिग्गजों की गुटबाजी खत्म करने को हाईकमान नया प्रयोग करने की तैयारी में है। राज्‍य में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशाेक तंवर की लड़ाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को फायदा हो सकता है। सैलजा को हरियाणा कांग्रेस का प्रधान बनाया जा सकता है। राज्‍य में दलितों व जाटों को साधने की मंशा से प्रदेश में हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान सभी धड़ों को एक डोर में बांधने की मंशा से तीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने को लेकर भी गंभीर है।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटते ही प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने उनके साथ हरियाणा के मामलों पर चर्चा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा और अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी को पार्टी की गुटबाजी से वाकिफ करा दिया है। हाईकमान को बताया गया कि यदि प्रदेश के प्रमुख पार्टी नेताओं का विवाद इसी तरह बढ़ता रहा तो लोकसभा की तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की फजीहत होने से नहीं रोकी जा सकेगी।

More videos

See All