यूपी विधान मंडल का मानसून सत्र 18 जुलाई से, प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है कैबिनेट

राज्य विधान मंडल का मानसून सत्र 18 जुलाई से आहूत करने का प्रस्ताव है। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2019-20 का पहला अनुपूरक बजट भी पेश किया जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक लोक भवन में सुबह 11 बजे से होगी। इसमें मानसून सत्र बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार 5 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2019-20 का आम बजट पेश कर रही है। इसमें कई नई योजनाओं का एलान संभव है। प्रदेश सरकार को नई केंद्रीय योजनाओं को प्रदेश में लागू करने के लिए अपने हिस्से के राज्यांश की व्यवस्था करनी होगी। इसके लिए अनुपूरक बजट लाया जा सकता है।

सरकार मानसून सत्र में कई विधेयक भी ला सकती है। इसके अलावा कैबिनेट गोरखपुर में शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान के निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दे सकती है।

More videos

See All