एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं युवा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, शांति और साद्गी का संदेश जन-जन तक पहुंचे और वर्तमान पीढी गांधीवादी विचारों को आत्मसात कर सके, इसी उद्देश्य से गांधी जी के 150वें जयंती वर्ष के कार्यक्रम 2 अक्टूबर के बाद भी अगले एक साल तक मनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटी संस्थाओं से इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

गहलोत सोमवार को जयपुर के निकट भानपुर कलां गांव में गांधी जी की 150वीं जयंती के तहत आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की विश्व में एक अलग पहचान गांधी जी और उनके विचारों के कारण है। 2 अक्टूबर को आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है।

More videos

See All