इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी में बड़ा फेरबदल, पूर्व HPSC सदस्य आरएस हुड्डा बने प्रदेश महासचिव

इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) और राज्य कार्यकारिणी में भी फेरबदल किया है। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में पूर्व एचपीएससी सदस्य आरएस हुड्डा को प्रदेश महासचिव और आनंद श्योराण दादरी को प्रदेश सचिव पद की जिम्मेदारी दी है।
राजनीतिक मामलों की कमेटी में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया, विधायक एवं प्रदेश प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, एमएस मलिक (सेवानिवृत्त आईपीएस), आरएस चौधरी (सेवानिवृत्त आईएएस), पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, बनारसी दास (सेवानिवृत्त आईएफएस), पूर्व विधायिका श्रीमती सरोज मोर और अश्वनी दत्ता पूर्व प्रधान जर्नलिस्ट यूनियन को पीएसी मेंबर मनोनीत किया गया है।
 

More videos

See All