सांसद कर्नल राज्यवर्धन ने मृतक किशोर सिंह के परिवारजनों से मिलकर दी सांत्वना

जयपुर ग्रामीण सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन रविवार को करधनी स्थित गंगाविहार काॅलोनी में बजरी डम्पर द्वारा कुचले गए मृतक किशोर सिंह के घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। 
उन्होंने इस दुर्भागयपूर्ण घटना की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए सरकार को चेताते हुए कहा, सरकार बजरी माफीयाओं पर नकेल डाले जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हो। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है, अपराधी बैखोफ होकर कानून तोड़ रहें है, जबकि उनमें प्रशासन का भय होना चाहिए जिससे साधारण नागरिक आपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। आज नागरिक अपनी काॅलोनी में भी सुरक्षित नही है, यह कैसी कानून व्यवस्था है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी काॅलोनियों में से बजरी के ट्रकों का आवागमन जारी है। 

कर्नल राज्यवर्धन ने कहा प्रदेश में जब कानून व्यवस्था की स्थिती बिगड़ी हुई हो तो सभी नागरिको को संगठित होकर सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। केवल इसी काॅलोनी में नहीं बल्कि राजस्थान की किसी भी काॅलोनी में गैर कानूनी रूप से बजरी के ट्रकों का आवागमन हो रहा है तो नागरिकों को संगठित होकर इसे रोकने के लिए संघर्ष करना चाहिए। किशोर सिंह जी जो कार्य कर रहे थे उन कार्यों को आगे तक लेकर जाना होगा। 

More videos

See All