हड़ताल पर 5 लाख डॉक्टर, पर दिल्ली एम्स खुला

देश भर में सोमवार को एक बार फिर से डॉक्टरों की हड़ताल है। इसके चलते मरीजों को एक बार फिर से भटकना पड़ सकता है। इंडियन मेडिकल असोसिएशन के आह्वान पर करीब 5 लाख डॉक्टरों की हड़ताल है। इस हड़ताल में दिल्ली मेडिकल असोसिएशन से जुड़े 18,000 डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। इसके चलते दिल्ली के सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया जैसे बड़े अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सीधे तौर पर कहें तो इन अस्पतालों में नए मरीजों का इलाज नहीं होगा। हालांकि एम्स की सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहेंगी। देश के इस सबसे बड़े अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल से दूर रहेंगे। 

More videos

See All