जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने से मिला छुटकारा, हरियाणा में 491 सेवाएं हुई ऑनलाइन

हरियाणा में अभी तक अंत्योदय सरल पोर्टल पर 37 विभागों की 491 सेवाएं ऑनलाइन की जा चुकी है। इसका फायदा शहरों से लेकर ग्रामीण जनता उठा रही है। इन्हीं सेवाओं के अंतर्गत अब तक 32 लाख लोग खुद को इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवा चुके हैं। इसी को लेकर विभागीय अफसर खासे उत्साहित हैं। जबकि मनोहर सरकार का दावा है कि यह सुविधा सूबे में पूर्व में प्रशासनिक व्यवस्था पर हावी दलाल संस्कृति पर बड़ा शिकंजा है। दरअसल प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भी विभाग की योजना के आवेदन से लेकर अलग-अलग सेवाओं के लाभ के लिए एक जाल की भांति व्यवस्था थी।

More videos

See All