सबके दिल में जगह बनाने की कोशिश करेगी भाजपा, संगठन पर्व आयोजित करेगी

संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद भाजपा हर व्यक्ति तक पहुंच बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि दिल में जगह बनाने के लिए संगठन पर्व आयोजित करेगी। इसका फैसला प्रदेश भाजपा की कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय उप प्रधान और राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से शामिल हुए।
खन्ना ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय प्रभारी और चार नेताओं को उपप्रभारी बनाया गया है। संसदीय चुनाव में मिली भारी जीत के बाद पार्टी की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। कार्यकर्ताओं से उम्मीद है कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरें। अब हर कार्यकर्ता को एक मिशन के साथ काम करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए काम करना होगा। केंद्रीय जहाजरानी, रसायन और खाद मंत्री मनसुख लाल मांडविया ने बैठक में शिरकत करते हुए कहा कि पार्टी ने कड़ी मेहनत के साथ बेहतर परिणाम सामने लाए हैं। राष्ट्र के लिए कुर्बानियां दीं हैं।

More videos

See All