रमेश पोखरियाल निशंक बोले, भारत की शिक्षा व्यवस्था को किया जाएगा सुदृढ़

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश के नव निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुसार भारत की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। यही मेरा संकल्प है। उन्होंने कहा कि मैं जनता और प्रधानमंत्री के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। 
मोदी कैबिनेट में मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश पोखरियाल निशंक का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन और दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी और कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में भी पूजा-अर्चना भी। इसके बाद निशंक ने कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम में जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम और स्वामी गिरजानंद से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व की आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक और सैन्य महाशक्ति बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के नवनिर्माण में शिक्षा की सुदृढ़ता और बराबर की सहभागिता मेरा संकल्प है।

More videos

See All