40 नेताओं व पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में करारी हार के लिए कांग्रेस में भले ही बड़े नेताओं ने जिम्मेदारी ले ली है लेकिन अब हिमाचल से शुरू होने वाली पार्टी की मेजर सर्जरी के लिए 40 नेताओं व पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इन लोगों पर चुनाव में हार के लिए कार्रवाई जल्द होगी। इन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी से बाहर निकालने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव में काडर वोट सरकने के बाद विधानसभा उपचुनाव में इसे वापस कैसे लाया जाए, कांग्रेस को यह चिंता सता रही है। यही कारण है कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम न करने वाले नेताओं व पदाधिकारियों का कच्चा चिट्ठा तैयार कर लिया गया है।
ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार 40 नेताओं व पदाधिकारियों को हटाने के संबंध में हाईकमान से भी चर्चा हुई है। इसके लिए तथ्य भी पेश किए गए हैं। हाईकमान से मंजूरी मिलती ही पार्टी में मेजर सर्जरी शुरू हो जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर बयानबाजी के साथ चुनाव मैदान में नजर न आने वाले पदाधिकारियों का रिकॉर्ड तथ्यों के साथ जुटाया गया है। इसके बाद नए सिरे से कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। वहीं, लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए दिन-रात एक करने वालों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

More videos

See All