शिवराज के नेतृत्व में छह जुलाई से शुरू होगा ने सदस्यता अभियान; 17 को प्रदेश प्रभारियों की बैठक

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू होगा। 17 जून को प्रदेश प्रभारियों की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 24 जून को सभी प्रदेशों में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गई हैं। पहले चरण में प्रदेश सदस्यता प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। 
शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर 6 जुलाई से अभियान शुरू होगा जो 20 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार का मूल मंत्र सदस्यता है। जिस प्रकार मोदी जी की सरकार का मूल है- सबका साथ सबका विकास" ठीक वैसे ही संगठन का मूल है-सर्वव्यापी भाजपा सर्वस्पर्शी भाजपा"। सदस्यता अभियान में सारे बूथ पर फोकस किया जाएगा। वर्तमान में पार्टी के 11 करोड़ सदस्य हैं।
चौहान के मुताबिक प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी की नियुक्ति की सूचना शुक्रवार रात को भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट में दी जाएगी। 17 जून को प्रदेश प्रभारियों की बैठक राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित होगी। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन सभी को मिलेगा।

More videos

See All