भाजपा संगठन का होगा विस्तार, उसेंडी की टीम में जुड़ेंगे नए चेहरे

छत्तीसगढ़ में भाजपा संगठन का अब विस्तार होगा। प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की टीम में करीब एक दर्जन नए चेहरों को जगह मिलेगी। इसके साथ ही मोर्चा-प्रकोष्ठ में भी बदलाव होगा।भाजपा केंद्रीय संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अमित शाह के कार्यकाल को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार पर भी केंद्रीय संगठन ने सहमति दी है। प्रदेश संगठन के महामंत्री संतोष पांडेय और उपाध्यक्ष सुनील सोनी सांसद चुने गए हैं। इसके साथ ही कई पद रिक्त हैं, जिसे भरने की सहमति मिल गई है।

बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर को छोड़कर सभी मंत्री चुनाव हार गए। बस्तर से पूर्व मंत्री केदार कश्यप और महेश गागड़ा को हार का सामना करना पड़ा। बस्तर में पार्टी का परफार्मेंस काफी कमजोर था और लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में बस्तर से कुछ वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले दिग्गज नेताओं को संगठन में जगह मिल सकती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था और सिर्फ 15 विधायक ही जीत पाए थे।

More videos

See All