किसानों के कर्ज की राशि के साथ ब्याज भी भरेगी सरकार: डॉ. गोविंद सिंह

कर्जमाफी योजना की सूची में शामिल किसानों का न केवल कर्ज माफ होगा बल्कि उन्हें उस पर लगने वाला ब्याज भी नहीं भरना पड़ेगा। यह बात शुक्रवार को श्योपुर पहुंचे सहकारिता मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज सहित ब्याज की पूरी राशि सरकार भरेगी। किसानों की कर्जमाफी के लिए वर्तमान में 500 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। 
प्रदेश सरकार ने 31 मार्च 2018 की स्थिति में किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया है, लेकिन इसमें राशि जारी न होने से किसानों पर बैंकों ने मार्च के बाद से राशि बकाया रहने के चलते ब्याज लगा दिया। बैंकों के अनुसार कर्जमाफी होने के बाद भी ब्याज की राशि किसानों को ही भरना है। ऐसे में सहकारिता मंत्री का यह बयान किसानों के लिए राहत भरा है। उन्होंने कहा कि मार्च-2018 के बाद 14 महीने की स्थिति में किसी भी बैंक द्वारा ब्याज की राशि किसान से नहीं वसूली जाएगी, बल्कि यह राशि भी सरकार ही भरेगी।

More videos

See All