दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर काम पर लौटे, कहा- हालत नहीं सुधरे तो 17 को फिर करेंगे हड़ताल

पश्चिम बंगाल की घटना को लेकर देशभर का चिकित्सीय वर्ग विरोध में खड़ा हो चुका है। वहीं एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शनिवार को वापस ले ली है। इसकी जानकारी खुद रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, एम्स के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मल्ही ने दी।
अमरिंदर सिंह के अनुसार सभी रेजिडेंट डॉक्टर अपने काम पर वापस लौट रहे हैं लेकिन हम सांकेतिक रूप से बंगाल में हुई घटना का विरोध करते रहेंगे। इसके लिए हम काली पट्टी और हेलमेट पहनकर काम करेंगे। अगर हालात नहीं सुधरे तो हम फिर से 17 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

More videos

See All