Cyclone Vayu: नहीं टला खतरा, गुजरात में फिर दस्तक दे सकता है चक्रवाती तूफान वायु

Cyclone Vayu चक्रवाती तूफान वायु फिर गुजरात में दस्तक दे सकता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार 17-18 जून को फिर से अपना मार्ग बदलकर कच्छ तट पर ये तूफान टकरा सकता है। चक्रवात की प्रचंडता घटने की संभावना है। यह चक्रवात या 'डीप डिप्रेशनÓ के तौर पर तट पर दस्तक दे सकता है। गुजरात सरकार ने भी चक्रवात के मार्ग बदलने की संभावना के बारे में चेतावनी जारी की है।
मिली जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान वायु पश्चिम की ओर मुड़ रहा है, जिससे पोरबंदर, देवभूमि द्वारका जिले 50-60 किमी. प्रति घंटे से लेकर 70 किमी. प्रति घंटे तथा गिर सोमनाथ और जूनागढ़ जिले 30-40 किमी. प्रति घंटे से लेकर 50 किमी. प्रति घंटे की गति वाली हवाएं चलेंगी। चक्रवात के अगले 48 घंटों में पश्चिम की ओर बढऩे और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुडऩे की संभावना है। 

More videos

See All