इनेलो के नये प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति, जानिये कौन बने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के पुनर्गठन का सिलसिला जारी रखते हुए बीरबल दास ढालिया आईएएस (सेवानिवृत्त) को पार्टी का हरियाणा प्रदेश इकाई का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। बीरबल दास ढालिया ने जब से अवकाश प्राप्त किया है तभी से वह पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्यभार सम्भाला है। पुरानी राष्ट्रीय कमेटी में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्य सम्भाले हुए थे।
पुनर्गठन में एक और महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने व्यावहारिक रूप से पिछले छह वर्ष से पार्टी की कमान संभाले हुए ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इनके अतिरिक्त पानीपत के ओमप्रकाश माटा, रेवाड़ी के सुनील यादव, घरोंडा से पूर्व विधायक श्रीमती रेखा राणा, करनाल से स. कंवरजीत सिंह प्रिंस, कैथल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान और सोनीपत से इंद्रजीत दहिया को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बरवाला से विधायक वेद नारंग, सोनीपत के पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पलवल से महेंद्र सिंह चौहान, आदमपुर से राजेश गोदारा, नरवाना से बलदेव बाल्मीकि, डबवाली से पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। भिवानी से डॉ. केसी काजल, गुरुग्राम से किशोर यादव, यमुनानगर से दलमीरा सैनी, नारनौल से सतबीर बडेसरा, अवकाश प्राप्त हरियाणा सिविल सर्विस से जगतार सिंह संधू, पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर, मेवात से एडवोकेट अयूब खां और करनाल से रामकुमार ऐबला को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. एमएस मलिक, डायरेक्टर जनरल पुलिस (सेवानिवृत्त) को नीति एवं कार्यक्रम कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हीं के साथ गुरुग्राम से विरेंन राणा को भी उस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक रणबीर मंदोला को संगठन सचिव, पंचकूला के प्रवीण आत्रेय को राज्य प्रवक्ता और कैथल से पारस मित्तल को खजांची नियुक्त किया गया है।
अनुशासन समिति का अध्यक्ष पहले की तरह पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी ही बने रहेंगे। नच्छत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और प्रो. हरबंस सिंह मुख्य मीडिया संयोजक का कार्यभार संभालेंगे।

More videos

See All