AAP नेता का कांग्रेस-BJP पर गंभीर आरोप, कहा- जोन चुनाव में दोनों में हुआ गठबंधन

दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए गरमा रही राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन होने का आरोप लगाया है। आप ने कहा कि शहरी-सदर पहाड़गंज (सिटी एसपी) जोन के चेयरमैन के चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर भाजपा से गठबंधन करने का रुख कांग्रेस के निगम पार्षदों ने अपनाया।
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि उत्तरी निगम के अंदर नरेला और सिटी एसपी जोन हैं। सिटी एसपी जोन में आप के 8 पार्षद हैं। इसका मतलब है कि 8 वोट आम आदमी पार्टी के पास हैं, 6 पार्षद अर्थात 6 वोट कांग्रेस के पास हैं, और 3 पार्षद भाजपा के पास अर्थात 3 वोट भाजपा के पास हैं।

More videos

See All