चौटाला को अब भी विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत का भरोसा, तिहाड़ जेल लौटे

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो और पूर्व मुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अब भी भरोसा है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होगी। इनेलो में विभाजन और लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी दस सीटों पर बुरी तरह हारने के बाद भी उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में इनेलो की जीत होगी और पार्टी सत्‍ता में आएगी।
चौटाला 14 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद तिहाड़ जेल लौअ गए। तिहाड़ जेल जाने से पहले चौटाला ने कहा कि उनके कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में हार से भी निराश नहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद उत्साहित नहीं हैं। इतना ही नहीं जनता में भी भाजपा की दोबारा सरकार बनने के बाद कोई उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है।

More videos

See All