भाजपा को अगस्‍त तक हिमाचल से मिल सकता है नया अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी राज्यों के भाजपा अध्यक्ष दिल्ली बुलाए हैं। बताया जा रहा है कि 13 व 14 जून को दो दिवसीय बैठक में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर चर्चा होगी। सभी संसदीय क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के लिए प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बैठक में भाग लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती दिल्ली जाएंगे। संभावना है कि राज्य में अगस्त तक सदस्यता अभियान पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलेगा।

More videos

See All