दिल्ली की समस्याओं पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा, पूछा पानी की किल्लत दूर करने के लिए क्या क्या?

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दिल्ली के मुख्यमंत्री से जनसमस्याओं से जुड़े कई सवाल पूछे। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। अरविंद केजरीवाल सरकार ने समर एक्शन प्लान भी नहीं बनाया है, जिससे साबित होता है कि मुख्यमंत्री को न तो दिल्ली वालों की चिंता है और न ही उनका कोई विजन है।
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि मई में ही समर एक्शन प्लान बन जाना चाहिए था, जिससे कि समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जल बोर्ड के मुखिया हैं। जल बोर्ड घाटे में जा रहा है। वह दिल्ली के विभिन्न इलाके में जाकर लोगों से झूठे वादे कर रहे हैं। हाल में मालवीय नगर में नाराज लोगों को तीन दिन में समस्या हल करने का वादा किया था, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई।
प्रेस कांफ्रेंस में मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा पानी की समस्या दूर करने को लेकर सरकार पर दबाव बना रही है। जिला स्तर पर आंदोलन शुरू हो गया है। केजरीवाल ने टैंकर माफिया खत्म करने का एलान किया था, लेकिन आज भी टैंकर माफिया सक्रिय हैं।

More videos

See All