कांग्रेस दिग्‍गज बोले: संसाधनों की कमी, ईवीएम और अपनों ने हराया

लोकसभा चुनाव में हिमाचल में कांग्रेस की हार पर मंथन करने आई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को कांग्रेस नेताओं व प्रत्याशियों ने बताया कि पैसों की कमी, गुटबाजी और ईवीएम को इसका कारण बताया। इस पर रजनी पाटिल ने कहा कि भविष्य में चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। कर्नाटक नगर पंचायतों के चुनावों में कांग्रेस को बहुमत मिला है और वहां पर चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन लोकसभा के चुनावों में ईवीएम से चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस की हार हुई है। ऐसी स्थिति में ईवीएम पर सवाल उठना लाजमी है।
कांग्रेस देश में ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की मांग करती है। हार के कारणों पर मंथन किया जा रहा है। जरूरी हुआ तो संगठन में बदलाव किया जाएगा। रजनी पाटिल ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह, पूर्व मंत्री विद्यास्टोक्स और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहात्री से हार के कारणों के बारे में चर्चा की। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बंद कमरे में अलग-अलग चर्चा भी हुई। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आपसी गुटबाजी व नेताओं के बयानों को हार का कारण बताया गया है। चारों संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने बंद लिफाफे में प्रदेश प्रभारी को रिपोर्ट सौंपी है।
 

More videos

See All