चौटाला ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के इस्तीफे को किया मंजूर, संगठन में होगा बदलाव

इनेलो ने सोमवार को दिल्ली में बैठक कर संगठन पर मंथन किया। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अरोड़ा बैठक में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि, उन्होंने बैठक में न पहुंचने की वजह व्यक्तिगत काम होना बताया है। अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद इस्तीफा दे दिया था।
सूत्रों का कहना है कि बैठक में जिला प्रधानों व संगठन के मुख्य पदाधिकारियों से चौटाला ने फीडबैक लिया। अब इनेलो को नया प्रदेशाध्यक्ष जल्द मिल सकता है। संभावना है कि चौटाला पूरे संगठन को नए सिरे से खड़ा करेंगे। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी भी शामिल हो सकती है। जो पद खाली है, उन्हें तुरंत भरा जाएगा। इसके अलावा सक्रिय लोगों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। इनेलो के सीनियर नेता अभय चौटाला भी इस मीटिंग में मौजूृद रहे। ओमप्रकाश चौटाला पूरे प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं।

More videos

See All