प्रियंका वाड्रा के साथ दो दिन के रायबरेली दौरे पर आएंगी सोनिया गांधी, मतदाताओं का जताएंगी आभार

लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में अपने प्रमुख गढ़ अमेठी व रायबरेली में से अमेठी को गंवाने वाली कांग्रेस रायबरेली को लेकर अब बेहद गंभीर है। संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रायबरेली से जीत दर्ज की है। अब वह मतदाताओं का आभार जताने दो दिन के दौरे पर कल रायबरेली आ रही हैं। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा भी रहेंगी।
प्रियंका गांधी कल सोनिया गांधी के साथ दिल्ली से शाम साढ़े सात बजे रायबरेली के फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद सीट भुएमऊ गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन के साथ मीटिंग करेंगी। रात नौ बजे दिल्ली के लिए वापसी करेंगी। इस दौरान सोनिया गांधी रायबरेली में नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं से आभार जताएंगी।

More videos

See All